अलीगढ़, जून 20 -- n दोनों ओर से दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर नेहरा में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।पहले पक्ष की पूजा देवी का आरोप है कि गांव के एक युवक द्वारा गाली-गलौज करने का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें उनके पति संदीप, जेठ राकेश और भतीजा यशपाल घायल हो गए।वहीं, दूसरे पक्ष की मिथिलेश ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उनकी बेटी से घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक और उसके परिजनों ने मारपीट की, जिससे उनके पति और बेटे को चोटें आईं।उन्होंने घटना के सीसीटीवी फुटेज होने का भी दावा किया है। कोतवाल उपें...