अमरपुर दोहरे हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त रांची से गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
बांका, जुलाई 12 -- अमरपुर(बांका)। निज संवाददाता अमरपुर थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड में बांका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य अभियुक्त सचिन कुमार उर्फ सचिन सिंह को रांची रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई है। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। इस दौरान अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन, सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, उदय कुमार एवं कांस्टेबल पप्पू कुमार जख्मी हो गए। इन सभी पुलिस कर्मियों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। जख्मी घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.