बांका, मार्च 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड के गोपालपुर गांव के शिक्षक पुत्र प्रणय प्रसून ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, गांव तथा अमरपुर एवं बांका जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें 245वां रैंक मिला है। प्रणय के पिता जवाहर नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक अजय कुमार शर्मा बताते हैं कि वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज रहे, इस वजह से उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय मधुबनी में हुआ। प्रणय ने वर्ष 2011 में मैट्रिक एवं वर्ष 2013 में प्लस टू की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की। इस बीच प्रणय की मां रंजना शर्मा का निधन हो गया। श्री शर्मा ने कहा कि उस समय बच्चों को मां की सबसे अधिक जरूरत थी लेकिन चाचा संजय कुमार शर्मा एवं चाची निशा शर्मा ने बच्चों को संभाला तथा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.