बांका, मई 3 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब अमरपुर में भी देखने को मिलने लगा है। अमरपुर के लगभग सभी पेट्रोल पंप बंद पड़े हुए हैं जिससे पेट्रोल एवं डीजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। स्थिति यह है कि शव वाहन हो या बारात गाड़ी किसी को भी फ्यूल नहीं मिल रहा है। अमरपुर के आनंद फ्यूल स्टेशन, आरबीएस फ्यूल, महादेव पेट्रोल पंप के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भरको के दास पेट्रोलियम, बाजा मोड़ के बाबा बासुकीनाथ पेट्रोल पंप आदि पर पिछले कई दिनों से फ्यूल नहीं मिल रहा है। इस वजह से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है तथा किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। पेट्रोल, डीजल की कमी का असर यात्री वाहनों पर भी देखने को मिल रहा है। फ्यूल की कमी से यात्री वाहनों का किराया भी बढ़ा दिया गया है तथा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.