बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। अमरपुर पंचायत में मंगलवार को महिला कबड्डी खिलाड़ी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। भारती फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजीव भारती ने की। राजस्थान में हुए खेलो इंडिया नेशनल(यूनिवर्सिटी) गेम में महिला कबड्डी टीम अमरपुर की कैप्टन मनीषा कुमारी के रजत पदक जीतने की खुशी में पूरे गांव के लोगों में काफी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में लोग मनीषा को सम्मानित किए। वहीं पूरे गांव में गाजे बाजे के साथ मनीषा को घुमाया गया। इस शोभायात्रा में स्कूली बच्चों ने खूब नृत्य किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार कहा कि राष्ट्रीय स्तर के खेल में भाग लेकर मनीषा ने जिला का नाम रौशन किया है। कोच मिथलेश कुमार समेत गांव की दर्जनों मेधावी छात्र छात्रा खिलाड़ी और ग्रामीण...