बेगुसराय, फरवरी 10 -- गढ़हरा(बरौनी)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर अमरपुर, बरौनी में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन (एमडीए) कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ख़ेम चंद गोयल, मुखिया सच्चिदानंद सिंह, आशुतोष कुमार, एएनएम बबीता कुमारी, आशा आदि की सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएसपी सदस्यों के द्वारा फाइलेरिया की दवा खिलाकर किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवा सेवन के लाभ, संभावित दुष्प्रभाव एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी लाभार्थियों को दी गई। यह अभियान फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा है। घर-घर जाकर सभी पात्र व्यक्तियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.