रामपुर, अगस्त 19 -- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरपाल मौर्य को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों और अधिवक्ताओं ने खुशी का इजहार किया। जिला कचहरी परिसर में एकत्र हुए लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना पिछड़े वर्ग के लिए गौरव की बात है और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस दौरान हरिओम मौर्य, प्रताप सिंह मौर्य एडवोकेट, यशपाल मौर्य एडवोकेट, अजय सिंह मौर्य एडवोकेट, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष चेतन स्वरूप मौर्य, भूप सिंह मौर्य, रोहतास मौर्य , सुरेश सैनी एडवोकेट, दुर्गेश बाबू गंगवार, जगन सिंह राजपूत, करन सिंह सैनी एडवोकेट, रामऔतार सिंह सैनी एडवोकेट, दिनेश मौर्य एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...