प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- प्रतापगढ़। राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य को भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के लोगों ने हर्ष जताया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इसे जिले का गौरव बताया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमरपाल मौर्य को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना पूरे संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा और अधिक प्रभावी होगा। यह भी पढ़ें- भाजपा पदाधिकारियों का प्रोफाइल यह भी पढ़ें- 2-2 उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और मोर्चा अध्यक्ष, चुनाव से पहले टीम नितिन में UP की मजबूत हिस्सेदारी यह भी पढ़ें- नितिन की टीम में यूपी के आठ चेहरे, स्मृति-हरी...