अमरनाथ यात्रियों के लिए भेजी दवा संग खाद्य सामग्री
कानपुर, जून 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए तवी रिवर फ्रंट, जम्मू में लगने वाले कानपुर के भंडारे हेतु सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। श्री बाबा अमरनाथ सेवा मण्डल (रजि.) लाल बंगला की ओर से 3 जुलाई से 28 अगस्त तक संचालित होने वाले भंडारे के लिए शहर के विभिन्न बाजारों से एकत्र खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं जम्मू भेजी गईं। ज्ञानेश मिश्र, लखन ओमर, श्याम तिवारी, दीपक मिश्रा, चंद्राकर दीक्षित, अनुज निगम, सचिन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद यह भी पढ़ें- 30 जून से कैलास मानसरोवर यात्रा, MEA ने जारी की गाइडलाइंस; जान लें जरूरी नियम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.