छपरा, जून 22 -- फोटो:15 सोमवार को शहर परिक्रमा के बाद अमरनाथ ट्रक को रवाना करने के लिए उपस्थित जय भोले भंडारी सेवा दल के सदस्य छपरा, एक संवाददाता। जय भोला भंडारी सेवा दल छपरा के तत्वावधान में श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आयोजित होने वाले छठे विशाल भंडारे की सामग्री लेकर ट्रक सोमवार को उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के लिए रवाना किया गया। सेवा दल के अध्यक्ष पप्पू चौहान व सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसादभंडारे की सजावट फूल-मालाओं, झंडों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सुसज्जित ट्रक के साथ निकाली गई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। बैंड-बाजे और मनमोहक झांकियों के बीच हर-हर महादेव, जय भोले और जय बाबा अमरनाथ...