बिजनौर, जुलाई 16 -- बर्फानी बाबा अमरनाथ यात्रा से गृह नगर पंहुचे शिवभक्तों के जत्थे का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दस दिन पहले बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए गया शिवभक्तों का जत्था बृहस्पतिवार को प्राचीन बड़ा शिव मंदिर परिसर पंहुचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्तों का स्वागत किया। वहीं शिवभक्तों ने प्राचीन बड़ा शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करके सकुशल यात्रा संपन्न कराने के लिए बाबा बर्फानी को नमन किया। इससे पहले राकेश कर्णवाल ने अमरनाथ यात्रा से वापस लौटे धामपुर रेलवे स्टेशन पर फूल-माला पहनाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। श्रद्धालु जत्थे में प्रमोद अग्रवाल, अशोक रुहेला, विजयपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार, सुमित बिश्नोई तथा अनंत महेश्वरी शामिल थे।...