इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- भरथना। अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इटावा जिला अस्पताल में निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण लगातार किया जा रहा है। अब तक 1100 से अधिक श्रद्धालु अपनी मेडिकल जांच करा चुके हैं। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति भरथना के अध्यक्ष व सभासद सुशील पोरवाल ने बताया कि जुलाई माह से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की फिटनेस जांच अनिवार्य है। इसके लिए जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 56 में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को निशुल्क मेडिकल जांच की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा चयनित चिकित्सीय दल में डॉ. बलराज सिंह, फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा, डॉ. विकास राजपूत, सर्जन डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. मंगल ...