एटा, अप्रैल 9 -- अप्रैल में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य विभाग से फिटनेस प्रमाण पत्र लेना पड़ता है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा पर जाने वाले लोगों के प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य शुरू किया है। पहले दिन लगभग 50 श्रद्धालुओ को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रदान किये गये हैं। एसीएमओ डा. राममोहन तिवारी ने बताय कि अमरनाथ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी कराये जाने का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। पहले दिन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय में लगभग 40 से 50 यात्रा पर जाने वाले लोग पहुंचे है। इनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए विभिन्न जांच करायी गई है। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों की सीएचसी, एलएफटी, केएफटी और एक्सरे जांच करायी गई है। इन जांच के आधार पर ही यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को...