अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालु
इटावा औरैया, जून 29 -- इकदिल। पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को कस्बा इकदिल से 47 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। पूर्वी चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं का फूलमाला व भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ जत्था बस से अमरनाथ धाम के लिए रवाना हो गया। जत्थे में 38 पुरुष और 9 महिला श्रद्धालु शामिल हैं। इस मौके पर पिंकू गोयल, उमेश शुक्ला, अभिषेक गोयल, दीपक दुबे और पिंटू सविता सहित कई लोगों ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना की। यह भी पढ़ें- बाबा बर्फानी के दर्शन को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना यह भी पढ़ें- बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ भक्तों का जत्था यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.