रामपुर, अप्रैल 16 -- रामपुर। अमरनाथ यात्रा 2026 के पंजीकरण शुरू होते ही शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गुरुवार सुबह से ही शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखनें को मिली। बैंक के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण कराने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो गया है, जो रामपुर की पंजाब नेशलन बैंक के साथ ही देशभर की नामित बैंक शाखाओं में किया जा रहा है। रामपुर जिले में पंजीकरण के लिए एकमात्र मान्यता प्राप्त पीएनबी शाखा होने के कारण यहां न केवल जिले बल्कि मुरादाबाद, बरेली और आसपास के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण को उमड़ा आस...