अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान का निधन
रुद्रपुर, जून 29 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता निवासी आईटीबीपी जवान का अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। आईटीबीपी के अधिकारी और जवान पार्थिव शरीर लेकर सोमवार देर शाम नानकमत्ता पहुंचे। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 28 वर्षीय मनोज चंद्र अटवाल पुत्र कृष्णानंद अटवाल वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा में लगी हुई थी। पिता कृष्णानंद ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण रविवार को मनोज का निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हृदयगति रुकने से उनकी मृत्यु होने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना आईटीबीपी अधिकारियों ने घटना की सूचना परिवार को दी। निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.