अमरनाथ यात्रा चिकित्सा दल में फार्मासिस्ट गौरव का चयन
मेरठ, जुलाई 14 -- अमरनाथ यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा देने के लिए गठित चिकित्सकों की टीम में माछरा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ का चयन होने पर समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी और उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ यात्रा सकुशल सफल संपन्न होने की कामनाएं की। मंगलवार को माछरा सीएचसी प्रभारी डा. तरुण राजपूत जी ने बताया कि फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ अपने कर्तव्य, निष्ठा, सेवाभाव एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अमरनाथ यात्रा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण दायित्व के लिए उनका चयन स्वास्थ्य केन्द्र माछरा तथा जिले के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.