मऊ, जून 30 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। श्रावण मास की पावन बेला में बाबा बर्फानी के दर्शन की अभिलाषा लेकर कोपागंज नगर से शिवभक्तों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने कोपागंज के अति प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा बर्फानी के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार तीन जुलाई को श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। इसके बाद माता वैष्णो देवी कटरा और बाबा भैरवनाथ के दरबार में भी मत्था टेकेंगे। यात्रा से पहले गौरीशंकर मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं ने शिवभक्तों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और सभी के सकुशल यात्रा की कामना की। यह भी पढ़ें- लोहरदगा से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्थ...