अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ जिले का सबसे बड़ा जत्था, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
बिजनौर, जुलाई 8 -- 'जय बाबा बर्फानी, भूखे को अन्न प्यासे को पानी' के जयघोष के साथ बुधवार सुबह नगर पालिका चौक से अमरनाथ यात्रा के लिए जिले का सबसे बड़ा जत्था रवाना हुआ। श्री शिव शक्ति धाम बिजनोर के सौजन्य से आयोजित इस 15वीं विशाल अमरनाथ यात्रा को डीएम जसजीत कौर, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व मुख्य संयोजक एसके बबली एडवोकेट और डा. निकिता चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के मुख्य संयोजक एसके बबली एडवोकेट ने बताया कि गत 14 वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह भव्य यात्रा आयोजित की जा रही है। इस बार जत्थे में महिलाएं, बच्चे और पुरुषों को मिलाकर कुल 52 भक्त शामिल हैं। 13 दिवसीय इस धार्मिक यात्रा में सभी भक्तों को मां शाकुम्भरी देवी, शिव खोड़ी, वैष्णो देवी, बाबा अमरनाथ, गोल्डन टेम्पल, वाघा बॉर्डर, हिमाचल की पांचों देवी, पोंटा साहिब गुरुद्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.