अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ जत्था
बाराबंकी, जुलाई 10 -- निन्दूरा। जय बाबा बर्फानी भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के जयघोष के साथ शुक्रवार को 10 दिवसीय अमरनाथ यात्रा के लिए कस्बे से दूसरा जत्था रवाना हुआ। क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज से शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा में नीरज कुमार, आदित्य गुप्ता, आदेश यादव, रंजीत चौरसिया, गुड्डू, मनोज गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि शिव भक्त अमरनाथ यात्रा क लिए रवाना हुए। भाजपा नेता श्रीश रावत ने भक्तों को अंग वस्त्र देकर रवाना किया। इस मौके पर रिंकल गुप्ता, दिलीप यादव व सतीश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.