अमरनाथ यात्रा के लिए किया प्रस्थान
दरभंगा, जुलाई 28 -- दरभंगा। वरिष्ठ अखबार विक्रेता बैद्यनाथ गिरी अपनी अर्धांगिनी प्रमिला देवी के साथ सोमवार को अमरनाथ यात्रा के लिए निकले। उनके परिजनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया। बैद्यनाथ गिरी इससे पूर्व भी कई तीर्थयात्राएं कर चुके हैं। वे 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर चुके हैं। मौके पर उनके बड़े बेटे दीपक गिरी, छोटे बेटे प्रशिस गिरी, बड़ी बहू अमृता कुमारी, छोटी बहू काजल कुमारी, पोता-पोती आरोही, रुद्र प्रताप व धनु भी उन्हें स्टेशन तक छोड़ने आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.