रामपुर, अप्रैल 13 -- रामपुर। बाबा अमरनाथ बर्फानी की पवित्र यात्रा जुलाई में प्रस्तावित है। इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह है। यात्रा पर जाने से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण और अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है इसलिए जिला अस्पताल में सोमवार को 120 से अधिक श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सोमवार को अस्पताल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी प्रक्रिया आरंभ कराई। काउंटरों की कमी और एक रुपये का पर्चा बनवाने से पूर्व आभा (डेरिफकेस) एप पर पंजीकरण की अनिवार्यता से कुछ श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई। जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर में अमरनाथ यात्रियों ने किया हंगामा परीक्षण से पूर्व सभी को अस्पताल में एक र...