पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत, संवाददाता। तीन जुलाई से शुरु होने वाली अमरनाथ यात्रा में जाने वाले यात्रियों का मेडिकल परीक्षण करने के लिए मेडिकल कॉलेज में बोर्ड बनाया गया है। शासन से डॉ. विनीत बंसल को नामित किया गया है। ओपीडी में फिटनेस के लिए आने वालों को स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। प्रसिद्व अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां शुरु करा दी गई हैं। इसके लिए शासन की ओर से यात्रा में उन्हीं लोगों को शामिल किया जाएगा जो फिट हैं। स्वास्थ्य परीक्षण का मेडिकल कॉलेज की ओर से फिटनेश प्रमाणपत्र होने पर ही यात्रा के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में बोर्ड का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट; रजिस्ट्रेशन, हेली बुकिंग, रूट और नए नियम जानिए सीएमएस डा. रमाकांत सागर ने बताया कि परीक्षण के लिए शासन की ओ...