अमरनाथ धाम में बर्फानी बाबा के दर्शन को नौ सदस्यीय दल रवाना
मिर्जापुर, जुलाई 9 -- नरायनपुर (मिर्जापुर) l विकास खंड नरायनपुर के ग्राम बैकुंठपुर से नौ सदस्यीय दल जम्मू कश्मीर स्थित अमरनाथ धाम में बर्फानी बाबा के दर्शन पूजन को रवाना ho गया। दर्शनार्थियों का नेतृत्व कर रहे रवि गुप्ता ने बताया जम्मू कटरा में माता वैष्णोदेवी व शिवखोड़ी में महादेव का दर्शन पूजन के बाद जम्मू बेस कैंप से 14 जुलाई को शासन के निर्धारित कनवाई में शामिल हो पहलगाम को रवाना होंगे। पहलगाम बेस कैंप में रात्रि विश्राम के बाद 15 जुलाई को चंदनवाड़ी से बाबा बर्फानी के दर्शन पूजन को पैदल यात्रा का शुभारम्भ किया जायेगा। यात्रा पथ पर स्थापित दोनों बेस कैंप में रात्रि विश्राम के बाद तीसरे दिन अमरनाथ धाम स्थित पवित्र गुफा में बर्फानी बाबा का दर्शन-पूजन कर क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि के लिए अराधना किया जायेगा। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.