नई दिल्ली, जुलाई 3 -- अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म की सबसे कठिन और पवित्र यात्राओं में से एक है। बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों के बीच स्थित इस गुफा में भगवान शिव का प्राकृतिक हिम शिवलिंग हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। लेकिन इस गुफा की खासियत सिर्फ हिम शिवलिंग तक सीमित नहीं है। यहां सदियों से एक कबूतरों का जोड़ा भी निवास करता है, जिसे अमर माना जाता है। इन कबूतरों के दर्शन को भक्त शिव और पार्वती के साक्षात दर्शन के समान मानते हैं।अमरनाथ गुफा में कबूतरों का रहस्य अमरनाथ गुफा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां बर्फीले वातावरण में भी एक सफेद कबूतरों का जोड़ा सदियों से रह रहा है। भक्तों की मान्यता है कि ये कबूतर सामान्य नहीं हैं। इनके दर्शन मात्र से ही श्रद्धालु को विशेष आशीर्वाद मिलता ह...