प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- बाघराय। बाघराय बाजार में बाबा बर्फानी संघ के बैनर तले रविवार को शिव भक्तों का जत्था बाबा बर्फानी का दर्शन करने को अमरनाथ धाम को रवाना हुआ। अमरनाथ को रवाना होने से पहले इलाके में शिव भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। डीजे और बैंड बाजों संग निकली शोभायात्रा में शिव भक्तों के लगाए जा रहे हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। बाजार के व्यापारियों ने शिव भक्तों को फूल माला पहनाकर विदा किया। इस मौके पर राकेश केसरवानी, मानवेन्द्र द्विवेदी, विष्णु केसरवानी, अजीत सिंह, राजा गुप्ता, आकाश गुप्ता, सोम केसरवानी, बबलू गुप्ता, शुभम गुप्ता, सूरज, ऋषि केसरवानी, गुड्डू सिंह, बृजेश कुमार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...