लखीमपुरखीरी, जून 25 -- अमरनाथ यात्रा के लिए ढखेरवा चौराहे से 13 व्यापारियों का एक जत्था रवाना हुआ। बाबा बर्फानी समेत 16 बड़े तीर्थ स्थलों में मत्था टेकने के बाद सभी व्यापारी श्रद्धालु वापसी करेंगे। व्यापारियों का जत्था बाबा बर्फानी, उत्तराखंड के हरिद्वार, नीलकंठ, ऋषिकेश, पंजाब के अमृतसर स्वर्ण मंदिर, आनंद साहिब गुरुद्वारा, हिमाचल प्रदेश के चामुंडा देवी, ज्वाला देवी, कांगड़ा देवी, चिंतपूर्णी, जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी, शिव खोड़ी, कुरुक्षेत्र हरियाणा, जलियां वाला बाग और गोला गोकर्णनाथ आदि तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर सभी श्रद्धालु वापसी करेंगे। तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए जत्थे में ढखेरवा चौराहे के व्यापारी मुनेश पटवा, रामसेवक पटेल, कौशल किशोर पटेल, सियाराम, रजनीश मौर्य, नवनीत जयसवाल, जीतू पटवा, अंकित मौर्य, राम सहारे, रामू पटवा व कन्हैया आ...