अमरनाथ की नि:शुल्क यात्रा के रजिस्ट्रेशन को सिर्फ तीन दिन
बिजनौर, अप्रैल 9 -- अमरनाथ सेवा मंडल शाखा बिजनौर की ओर से इस वर्ष भी बाबा अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के संयोजक एसके बबली एडवोकेट ने बताया, कि 9 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए हैं जो 12 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। जो भक्त नि:शुल्क अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं वह अपनी सीट बुक कर लें। जिनके रजिस्ट्रेशन व मेडिकल होंगे वही भक्त यात्रा में जा सकेंगे। यात्रा 12 दिन की होगी जो 1 जुलाई से एसी बस से शुरु होगी। यात्रा के संचालक नानक खेड़ा व गौरव खेड़ा होंगे। नि:शुल्क यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए नानकचंद खेड़ा के मोबाइल नंबर 9927281100 व गौरव खेड़ा के मोबाइल नंबर 98370 97594 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.