बाराबंकी, फरवरी 26 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद कस्बा में एक कोल्ड डिं्रक्स फैक्ट्री के पीछे बुधवार की देर शाम एक युवती ने बाराबंकी की ओर आ रही अमरनाथ एक्सप्रेस के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतका की पहचान की। मृतका सफेदाबाद में हिंद अस्पताल में वार्ड आया पद पर कार्यरत थी। युवती द्वारा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सफेदाबाद कस्बा में एक ठंडा पेय पदार्थ की फैक्ट्री के पीछे बुधवार की शाम करीब 7:10 बजे जम्मूतवी से भागलपुर जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस (15098) के आगे युवती ने कूद कर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन के पायलट ने युवती के ट्रेन के आगे कूदने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद जीआरपी बाराबंकी रात में घटनास्थल पर पहुंची। मृतका की पहचान नहीं होने पर शव का पंचनामा भरा गया। भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.