मॉस्को, मई 29 -- व्लादिमीर पुतिन अमर होना चाहते हैं। उनकी यह मंशा तो बहुत पहले स्पष्ट हो चुकी थी। लेकिन अब इसको लेकर सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अब पुतिन के अमरत्व की सनक को अमलीजामा पहुंचाने पर बाकायदा काम किया जा रहा है। इसके लिए रूस में खास लैब बनाई गई है। इस लैब में इंसानी अंग विकसित किए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की कीमत भी हैरान करने वाली है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 2.48 करोड़ रुपए खर्च किया जा रहा है। इसे क्रेमलिन इसमें पूरी तरह से मदद कर रहा है। फिलहाल पुतिन की उम्र 73 साल है। क्या है यह प्रोजेक्टपुतिन की उम्र घटाने के इस प्रोजेक्ट को नाम दिया गया है, 'न्यू हेल्थ प्रिवेंशन टेक्नोलॉजीज'। इसके तहत जीन थेरेपी,ऑरगन प्रिंटिंग, मिनी-पिग ऑर्गन को तैयार किया जाना आदि कोशिशें शामिल हैं। यहां तक बेहद ठंडे तापमान में, क्रायोथेरेपी भी शामिल है। बताया ...