अमरगढ़ में अवैध खनन का आरोप, शिकायत की
बुलंदशहर, मई 13 -- नरसेना। अमरगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी के खनन के आरोप में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता अंकित राघव निवासी पीतमपुर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन बड़े पैमाने पर चल रहा है। आरोप है कि रात में मिट्टी का खनन चलता है। खनन में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खनन अधिकारी बृजमोहन का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। अमरगढ़ चौकी प्रभारी विशाल चौधरी ने बताया कि अवैध खनन की जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- अमरगढ़ में अवैध खनन का आरोप, शिकायत की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.