गौरीगंज, मार्च 12 -- भेटुआ। गुरुवार को विकासखंड के अमयेमाफी गांव में प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह द्वारा भव्य दुखदुरिया कथा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम सभा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया और श्रद्धा भाव से कथा सुनी। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. अमीता सिंह ने उपस्थित सुहागिन महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद सती माता और अवसान माई का पूजन-अर्चन किया गया तथा दुखदुरिया कथा का आयोजन हुआ। कथा के समापन पर महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अमीता सिंह ने कहा कि अमयेमाफी गांव पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह का जन्मस्थान है और यहां के लोगों से उन्हें हमेशा अपार स्नेह और सहयोग मिलता रहा है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.