सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- सुलतानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर निवासी अमन यादव के अपहरण और हत्या के मामले में जेल में बन्द आरोपी अजय यादव की जमानत अर्जी जिला जज सुनील कुमार ने निरस्त कर दी है। पीड़ित पक्ष के निजी अधिवक्ता रवि शुक्ल ने विरोध कर कहा कि बीते छह दिसम्बर की दर्दनाक घटना में आरोपी की संलिप्तता साबित है और वह जमानत का हकदार नहीं है। अरजो गांव से अपहरण कर अमन यादव की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव गोमती नदी में फेंक दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.