हापुड़, अक्टूबर 1 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने बदनौली के जंगल में हुए अमन हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्टील की रॉड बरामद कर लिया है। उधार दिए दो लाख रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्याकांड में फरार अन्य दो आरोपियों की पुलिस की चार टीमें तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में मंगलवार की सुबह को अमन सागर का शव उसके ही खेत में खून से लथपथ मिला था। जिसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता ने अमन के दोस्त प्रशांत समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हत्याकांड का पर्दाफाश करने के ल...