अमन सिंह हत्याकांड में फरार रिंकू सिंह यूपी एसटीएफ के रडार पर
धनबाद, मई 19 -- यूपी के गैंगस्टर अमन सिंह की धनबाद जेल में हुई सनसनीखेज हत्या में उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह उर्फ विकास सिंह को झारखंड की सीआईडी टीम सरगर्मी से ढूंढ़ रही है। साथ ही अब रिंकू सिंह यूपी एसटीएफ की टीम के रडार पर भी आ गया है। धनबाद से लेकर यूपी तक उसकी गहराई से खोज-खबर ली जा रही है। झारखंड में उसके खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में यूपी एसटीएफ जानकारी जुटा रही है। साथ ही अमन सिंह के करीबी रहे अयोध्या के सत्यम शुक्ला उर्फ आशीष शुक्ला के बारे में भी एसटीएफ पता लगा रही है। 23 जनवरी 2023 को रिंकू सिंह को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या मामले में जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद से ही वह फरार है। फरारी में ही रिंकू सिंह पर धनबाद जेल में बंद अमन सिंह की हत्या की साजिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.