अमन साव व प्रिंस खान ग्रुप के स्लीपर सेल से सात अपराधी गिरफ्तार
बोकारो, अप्रैल 3 -- एसआईटी ने गैंगस्टर प्रिंस खान व अमन साव (मृत) गिरोह से ताल्लुक रखने वाले सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामदगी के लिए गुरुवार अहले सुबह जब एसआईटी अपराधियों को लेकर बालीडीह ओपी क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में दाखिल हुई, तो बरामदगी के दौरान गिरफ्तार प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा। इसके बाद एसआईटी ने आत्मरक्षा व भाग रहे भाटिया को गिरफ्त में लेने के लिए चार राउंड फायरिंग किया। जिसमें से एक गोली भाटिया के बाएं पैर में लगी और वो जख्मी होकर गिर गया। उसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस व आपराधिक गिरोह के बीच हुए मुठभेड़ में पांच राउंड क्रॉस फायरिंग से बालीडीह इंडस्ट्रियल कोरिडोर थर्रा उठा। मुठभेड़ में अपराधी की ओर से चली गोली से को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.