रांची, जुलाई 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। गैंगस्टर अमन साव के एनकाउंटर मामले में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि मामले में नए अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) की नियुक्ति हुई है। नए आईओ को केस का अध्ययन करने के लिए कुछ समय चाहिए। इस पर हाईकोर्ट ने सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित कर दी। इससे पहले की सुनवाई में राज्य सरकार ने सीआईडी की केस डायरी सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष प्रस्तुत की थी। यह भी पढ़ें- झारखंड में बड़ा ऐक्शन! JPSC मेंस समेत 9 परीक्षाएं स्थगित; क्या है वजह इसके साथ ही जांच से संबंधित फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्...