अमन साव एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट ने सीआईडी से मांगी केस डायरी
रांची, मई 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। गैंगस्टर अमन साव के कथित एनकाउंटर मामले में स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से सीआईडी की केस डायरी तलब की है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत ने प्रार्थी और राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई नौ जून निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने दलील देते हुए कहा कि इस प्रकरण में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है, वह अमन साव के कथित रूप से भागने और उसके बाद हुए एनकाउंटर से जुड़ा है, जबकि अमन साव की मां किरण देवी ने ऑनलाइन एफआईआर में पुलिस पर साजिश के तहत जानबूझकर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है, जिसकी स्वतंत्र जांच, विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.