अमन सहनी गिरोह के तीन बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार
हाजीपुर, जुलाई 4 -- मथुरापुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। शुक्रवार को हाफ इनकाउंटर में घायल कुख्यात अमन सहनी गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी कट्टा तथा चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुए।
संदिग्ध युवकों की गिरफ्तारी पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तथा तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.