अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया। एक संवाददाता बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 ट्रॉफी के लीग मुकाबले में अररिया डीसीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किशनगंज डीसीए को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच के नायक कप्तान अमन संजय राज रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अररिया के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया और किशनगंज की पूरी टीम को महज 22 ओवर में 68 रन पर समेट दिया। किशनगंज की ओर से मोनू भरत गोआला ने 14 और अयान वसीम शोएब ने 12 रन बनाए। अररिया के लिए अक्षय कुमार बिश्वास ने 3 विकेट, जबकि अमन संजय राज और शिवम कुमार झा ने 2-2 विकेट झटके। 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। कप्तान अमन संजय राज ने महज 16 गेंदों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.