सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर निवासी अमन यादव के अपहरण और हत्या का चर्चित मामला सुनवाई के लिए न्यायाधीश राम प्रताप सिंह राणा की कोर्ट में ट्रांसफर हो गया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि घटना में महिला आरोपी रेनू यादव ने मुकदमे से खुद को मुक्त करने की अर्जी दी है। आरोपी मयंक यादव ने खुद को अवयस्क घोषित करने की मांग की है। जिनकी सुनवाई के लिए 21 मई की तारीख नियत हुई है। अमन यादव का बीते छह दिसम्बर को अरजो गांव से जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर अपहरण किया गया था। आरोपियों ने पीट- पीट कर उसकी हत्या कर शव गोमती नदी में फेंक दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.