अमन में खलल डालने वालों की खैर नहीं : एसीपी
कौशाम्बी, जून 16 -- प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए एसीपी धूमनगंज अजेंद्र यादव ने कहा कि मुहर्रम के त्योहार पर सभी समुदाय के लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें। यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। पुलिस सभी समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमन में खलल डालने वालों की खैर नहीं होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय, एसआई विनय पांडेय, योगेंद्र प्राजापति, अर्पित कुमार, भरत राम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फैजी इशरत, ग्राम प्रधान अकबरपुर पदमसिंह, अब्बू मियां, सोनू सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मोहर्रम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.