अररिया, दिसम्बर 18 -- अररिया, हिन्दुस्तान टीम आगामी 27 जनवरी से जोगबनी के ऐतिहासिक हाई स्कूल मैदान में क्रिकेटर अमन मिश्रा ममोरियल इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। छह फरवरी को फाइनल मैच होगा। मंगलवार को जोगबनी के व्यवसायियों और आयोजक क्लब के कार्यसमिति सदस्यों की मौजूदगी में यह इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया। इस बावत बैठक भी हुई। टूर्नामेंट में पटना, बनारस, जनकपुर नेपाल, विराटनगर नेपाल, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया आदि शहरों से बड़ी टीमो को बुलाने का निर्णय लिया गया। बता दें कि अररिया जिला क्रिकेट के अंडर 16 खिलाड़ी रहे क्रिकेटर अमन मिश्रा का छह फरवरी को सड़क दुर्घटना में मौत के बाद ही हाई स्कूल के मैदान में हर वर्ष अमन मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.