संभल, मार्च 21 -- जनपद में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ नमाज अदा कर देश और शहर में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद रहा। संभल के आदमपुर मार्ग स्थित ईदगाह पर हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। सुबह के समय ईदगाह पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। नमाज से पहले यातायात पुलिस ने इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया था। यहां सांसद जियाउर्रहमान बर्क भी नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों में गले मिलने की होड़ मच गई। इस दौरान ईद की खुशियां हर चेहरे पर साफ झलक रही थीं। बच्चों में खासा उत्साह देखने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.