सीतामढ़ी, मार्च 22 -- बोखड़ा। पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर के अवसर पर शुक्रवार को बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र में भाईचारे और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रखंड के नयाटोल, बनौल, पोखरौरा, बुधनगरा, पतनुक्का, बोखड़ा, गोधौल समेत आसपास के सभी गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी नए-नए कपड़ों में सजे-धजे नजर आए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें आप...