गाज़ियाबाद, मई 27 -- गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन, गुलशन भारती। जिले में आज हर्षोल्लास के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। तमाम मस्जिदों-मदरसों में ईद की नमाज पढ़कर देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ की जाएगी। इमामों और मौलानाओं ने सभी से जरूरतमंदों के साथ मिल बांटकर सादगी के साथ त्योहार मनाने, खुले में कुर्बानी नहीं करने और सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की है। बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। ईद-उल-फितर की तरह इस ईद पर भी विशेष नमाज पढ़ी जाती है। जिले भर की मस्जिदों में आज ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। दुआ में हाथ उठाकर देश की तरक्की और अमन-सुकून की दुआ की जाएगी। इस दिन मुस्लिम बकरा, दुम्मा, भेड़ आदि की कुर्बानी देते हैं और उसे गरीबों में तकसीम करते हैं। शहर काजी मसरूर अब्बासी एवं शहर इमाम मुफ्ती जमीर अहमद समेत शहर की मस्जिदों से मौलानाओं ने लोगों ...