धनबाद, जनवरी 2 -- बलियापुर। करमाटांड़ में शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव के अमन-चैन व सुख-समृद्धि के लिए लया अनिल किस्कू की देखरेख में ग्रामदेवता की पूजा-अराधना की। मन्नतें मांगी। पूजा-अर्चना प्रारंभ होते ही ग्रामथान में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोशनलाल बेसरा, दुखलाल हेम्ब्रम, जीतलाल किस्कू, सुनील किस्कू, नेपाल किस्कू, विक्रम मरांडी, मिनी देवी, गीता देवी, मंगली देवी आदि मोके पर थे। झामुमो नेता राजेन्द्र किस्कू सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक माह के अंदर बीस से अधिक लोगों की हुइ असामयिक मौत ने ग्रामवासियों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीण इसको ले सशंकित भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.