सासाराम, मई 28 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बकरीद का पर्व गुरुवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिले के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी थी कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे। खासकर सासाराम शहर के सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- अमन-चैन के माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज, सुरक्षा के घेरे में रहा पूरा जिला यह भी पढ़ें- बकरीद की नमाज में खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ यह भी पढ़ें- मधेपुरा : बकरीद...