बरेली, मार्च 7 -- रमजान माह के तीसरे जुमा पर शहर से लेकर देहात तक की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शहर की प्रमुख मस्जिदों के साथ मोहल्लों की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। रमजान के महीने में तीसरे जुमा की विशेष अहमियत होने के कारण नमाजियों में खास उत्साह दिखाई दिया। दोपहर 12:30 बजे से लेकर शाम करीब चार बजे तक शहर की अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और इंसानियत की सलामती के लिए दुआ मांगी। जुमा की नमाज को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर प...