सहारनपुर, मार्च 21 -- सहारनपुर। ईद उल फितर के मौके पर सहारनपुर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। ईदगाह समेत शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद तकरीर में दुनिया भर में हो रहे जुल्म व सितम पर रोक लगाने और शांति कायम रहने की अपील की गई। ईदगाह में शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए गोला-बारूद और हिंसा पर पूरी तरह लगाम लगनी चाहिए। इस दौरान नमाजियों ने भी एकजुट होकर देश की तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए दुआ की। नमाज के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी समेत जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। सांसद इमरान मसूद सहित कई जनप्रतिनिधियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.